Tuesday, 2 January 2018

किचन टिप्स



अगर घर में रखी बिस्किट्स में सीलन आ गई है तो आप इसमें ब्लास्टिंग पेपर के कुछ टुकड़े डाल दें इससे उनकी सीलन चली जाएगी और वह जल्दी खराब भी नहीं होंगे।
अगर आपकी स्किन जल गई है तो इस पर मैश किया हुआ केला लगाने से बहुत आराम मिलेगा।
घर के कोनों में यदि कॉकरोच या तिलछट्ठे हो गए हैं तो वहां पर बेरिक पाउडर डालने से कॉकरोच भाग जाएंगे।
आप घर में जब भी चावल बनाएं तो उसे ज्यादा समय तक पानी से ना धोएं इससे उसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
घर में सब्जियां बनाते समय आप उन्हें बहुत पहले से काट के ना रखें अपितु काटे और फिर सब्जी बनाये ऐसा करने से उसमे मौजूद पोषक तत्व नष्ट नहीं होंगे।
आटा गूंधते समय आप पनीर के पानी का यदि उपयोग करेंगे तो इससे आपके रोटी या पराठे बहुत ही नर्म और स्वादिष्ट बनेंगे।
हम घर में जब भी कोई मीठा बनाते हैं तो उसमें इलायची पाउडर जरूरी तौर पर उपयोग करते हैं और इलायची के छिलकों को फेंक देते हैं तो उन्हें फेंकने के बजाय उन्हें पीसकर अपनी चाय में डालने से चाय का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
नमक को नमी से बचाने के लिए इसमें ब्लोटिंग पेपर के कुछ टुकड़े डाल दें इससे उसमें नमी नहीं आएगी।
अगर आपके मिक्सर जार की ब्लेडों की धार कम हो गई है तो इसमें नमक डालकर चला दे इससे उनकी धार तेज हो जाएगी।
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT
हरी मिर्च फ्राय

सामग्री -
हरी मिर्च - 100 ग्राम 
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच से कम 
हींग - 1-2 पिंच 
जीरा - ½ छोटी चम्मच 
तेल - 1 छोटी चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -
हरी मिर्च के डंठल हटा दीजिए और पानी से धोकर सुखा लीजिए। मिर्च से पानी सूख जाने के बाद, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। कुछ मिर्चों को लंबाई में २ टुकड़ों में काट लीजिए।
पैन में तेल डालकर गरम कीजिए। गरम तेल में जीरा डाल दीजिए। जीरा चटखने के बाद, हल्दी पाउडर, हींग और काट कर रखी हुई हरी मिर्च भी डाल दीजिए। फिर, इसमें नमक, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। गैस एकदम धीमी रखिए। मिर्च को ढककर १ से २ मिनट के लिए पका लीजिए।
ढक्कन हटा कर मिर्च को चैक कीजिए, हरी मिर्च फ्राय बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए और मिर्च को किसी प्याले में निकाल लीजिए।
गरमागरम हरी मिर्च फ्राय को आप भोजन के साथ साइड डिश की तरह सर्व कीजिए और चरपरे स्वाद का अनुभव लीजिए।
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

Kashmiri Kofta


सामग्रीः-
(कोफ्ते के लिए)
मटन कीमा - 1 किलोग्राम
नमक - 1 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर - 2 छाेटे चम्मच
अदरक का पेस्ट - बड़ा डेढ़ चम्मच
लहसुन का पेस्ट - बड़ा डेढ़ चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 बड़ा चम्मच
क्रश की हुई काली इलाइची - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 1 छाेटा चम्मच 

(कोफ्ता करी के लिए)
तेल - 110 मिलीलीटर
प्याज - 235 ग्राम
टमाटर - 160 ग्राम
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
हल्दी - 1 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
सौंफ बीज पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
काली इलायची - 1 छाेटा चम्मच
पानी - 610 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

विधिः-
(कोफ्ते के लिए)
1. एक बाउल में 1 किलोग्राम मटन कीमा, 1 छाेटा चम्मच नमक, 2 छाेटे चम्मच लाल मिर्च पाऊडर, बड़ा डेढ़ चम्मच अदरक, बड़ा डेढ़ चम्मच लहसुन, 1 बड़ा चम्मच जीरा पाऊडर, 1 बड़ा चम्मच क्रश की हुई काली इलाइची, 1 बड़ा चम्मच धनिया, 1 छाेटा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
2. अपने हाथाें पर थाेड़ा-सा तेल लगाएं और तैयार मिश्रण का एक छोटा-सा हिस्सा लेकर उसे कोफ्ते का आकार दें।
3. मध्यम अांच पर एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें और तैयार काेफ्ताें काे इसमें सुनहरा भूरा और कुरकुरा हाेने तक फ्राई करें। बाद में इसे अब्सॉर्बैंट पेपर पर निकाल कर एक तरफ रख दें। 
(कोफ्ता करी के लिए)
1. एक कुकर में 110 मिलीलीटर तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। फिर इसमें 235 ग्राम प्याज को थाेड़ी देर तक भूनें।
2. अब इसमें 160 ग्राम टमाटर डालकर तब तक पकाएं, जब तक यह नर्म न हो जाए।
3. इसके बाद इसमें 1/2 छाेटा चम्मच नमक और 1 छाेटा चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
4. इस मिश्रण में 1 छाेटा चम्मच लाल मिर्च पाऊडर,...
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

आंवला लड्डू

विटामिन सी और आयरन से भरपूर आंवला लड्डू बेहद स्वादिष्ट होते हैं. आंवला लड्डू हमारे शरीर में प्रतिरोधक शक्ति पैदा करते हैं. बच्चे जो आंवला खाना पसन्द नहीं करते, वे आंवला लड्डू बड़े प्यार से खाना पसन्द करेंगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Laddu

आंवला - 6 (250 ग्राम)
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
बादाम - ½ कप (50 ग्राम)
काजू - ⅓ कप (25 ग्राम)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
जायफल - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Amla Laddu?

आंवला को पॉलीथिन में भरकर 5 मिनिट के लिए माईक्रोवेव कर लीजिए. माईक्रोवेव से निकाल कर आंवलों को ठंडा होने दीजिए. आंवले ठंडे हो जाने पर इन्हें कद्दूकस कर लीजिए.

पैन गरम कीजिए और इसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला और चीनी डाल डालकर लगातार चलाते हुए पका लीजिए.

मिश्रण को अच्छे से गाढा़ होने तक पकाना है. अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसमें 2 चम्मच घी डाल कर मिक्स करें और 2-3 मिनिट ओर पकाएं. मिश्रण अच्छे से बन चुका है, ये चैक करने के लिए मिश्रण से 2-3 बूंदे प्याले में गिरायें और ऊंगली अंगूठे के बीच चिपका कर देखें की अच्छे से चिपक रहा है और जमने वाली कंसिस्टेंसी में तैयार हो चुका है. अगर चिपक रहा है तो गैस बंद कर दीजिए, हमारा मिश्रण तैयार है.

अब मिश्रण को थोडा़ ठंडा होने दीजिए. बादाम का पाउडर बना लीजिए और काजूओं को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए, इलायची छील कर पाउडर बना लीजिए और जायफल को कूट कर इसका भी पाउडर बना लीजिए.

मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इसे प्याले में निकाल लीजिए और इसमें बादाम पाउडर, बारीक कटे हुए काजू, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर चिकना करें और थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये, और अपने पसन्द के अनुसार गोल-गोल लड्डू बनाकर थाली में रखते जाएं. इतने मिश्रण से लगभग 12 - 14 लड्ड...

 roadiesbokaro.blogspot.com
ROADIES FOODIES PRESENT
बाजरा आटा लड्डू

सर्दी के मौसम में आयरन, कैल्सियम और फाइबर भरपूर बाजरा की रोटी ही नहीं, इसके लड्डू भी बहुत स्वाद और सेहत के लिये पसंद किये जाते हैं. स्वाद की गर्माहट के लिये गुड़ और बाजरे के आटे और गोंद मिलाकर बनाये हुये लड्डू आज ही बनाईये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Atta Ladoo

बाजरे का आटा - 1.5 कप (200 ग्राम)
गुड़ - 1 कप (250 ग्राम)
घी - ½ कप ( 150 ग्राम)
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
गोंद - 2 टेबल स्पून
नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Millet Flour Laddu

कढाई में आधा घी डालकर गरम कीजिये, हल्के गरम घी में गोंद डाल कर तलिये (गोंद को बिलकुल धीमी आग पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भून जाए). गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए. 

बचे हुये घी में बाजरे का आटा डालकर चमचे से लगातार चलाते हुए कलर चेंज होने तक भूनिये. आटे में से घी अलग होने लगे और उसमें से अच्छी महक आने लगे तो आटा भून कर तैयार हो जाता है. आटा भूनने में लगभग 15 मिनिट लग जाते हैं. आटा भून जाने पर इसे प्याले में निकाल लीजिए. 

गुड़ को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये. 

बादाम और काजू को छोटा-छोटा काट लीजिये और भूने आटे में डाल दीजिए साथ में कद्दूकस किया हुआ नारियल, गोंद, इलायची पाउडर और पिघला हुआ गुड़ डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. 

मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण उठाकर मीडियम आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इतने आटे से तकरीबन 10 -12 लड्डू बनकर के...तैयार है।
roadiesbokaro.blogspot.com


Monday, 1 January 2018

ROADIES FOODIES PRESENT

बादाम का हलवा


सामग्री :-

बेसन - दो चम्मच

बादाम - पांच

खसखस - एक चम्मच

खरबूजे के बीज - एक चम्मच

चीनी - एक कलछी

घी

पानी

बादाम का हलवा बनाने की रेसिपी :- बादाम और खसखस को रात को भिगो दें और सुबह एक कढ़ाई में घी डालकर बेसन को भून लें।जब बेसन भून जाए तो उसमें बादाम, खरबूजे के बीज और खसखस का पेस्ट डालकर भूनें। फिर उसने पानी और चीनी डाल दें और उसे चलाते रहें जब पानी सूख जाए और घी छोड़ने लगे तो नीचे उतार लें।आपका बादाम का हलवा तैयार है।
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

मूली की भुजिया


सामग्री :

मूली - 2 बारीक कटी हुई

मूली के पत्ते - 3 कप बारीक कटे हुए

हरी मिर्च - 2-3 बारीक़ कटी हुई

हरी मूंग दाल - 1/4 कप

सरसों का तेल - 2 चमच्च

हींग- चुटकी भर

लहसुन की कली- 6-7 मसली हुई

साबुत सुखी लाल मिर्च - 2

हल्दी पाउडर- 1/4 चमच्च

लाल मिर्च-1/2 चमम्च

नमक स्वादनुसार

बनाने की विधि :

सबसे पहले एक कड़ाई मे कटी मूली ,मूली के पते, दाल और आधा गिलास पानी डालकर उसे मुलायम होने तक (10 से 15 मिनट) पका ले| जब पक जाये तो इसे कड़ाई से निकाल ले और इसे ठंडा होने के बाद अच्छी तरह निचोड़ ले |
कड़ाई मे सरसों का तेल ले और तेल को अच्छे से गरम कर लेंगे जिस से इसका कच्चा पैन बिल्कुल चला जाये|
अब इसमें लहसुन डालिये और उससे भूरा होने तक भूनिये इसके बाद इसमें हींग,हरी मिर्च डाल कर चलाये |
इसमें हल्दी, लाल मिर्च और उबली हुई मूली की भुजिया और नमक डाले और इसे अच्छी तरह मिला ले |अब इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक चटकने दे|
अब मूली की भुजिया तैयार है इसे गरमा गरम मक्के की रोटी या बाजरे की रोटी या चप्पाति के साथ परोसे|
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

दही वड़ा


सामग्री –
दही- आधा लीटर, धुली उड़द की दाल- 250 ग्राम, श्क्कर- दो बड़े चम्मच, किशमिश- एक बड़ा चम्मच, भुना जीरा- डेढ़ छोटा चम्मच, हरी मिर्च- तीन नग, जीरा- एक छोटा चम्मच, हींग- एक चौथाई छोटा चम्मच, चाट मसाला पाउडर- दो छोटे चम्मच, तेल- तलने के लिए, नमक- स्वादानुसार
चटनी के लिए
पकी इमली- 50 ग्राम,गुड़ -150 ग्राम,भुना जीरा- एक छोटा चम्मच,भुनी पिसी मिर्च- एक छोटा चम्मच,नमक- स्वादानुसार

विधि-
1-उड़द की दाल को आठ घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे मिक्सर में हरी मिर्च, जीरा और हींग मिला कर पीस लें.
2-अब इसमें किशमिश मिलाकर छोटे-छोटे बड़े बना लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके सारे बड़ों को अच्छी तरह से तल लें.
3-तले हुए बड़ों को दो से तीन मिनट के लिए पानी में डाल कर छोड़ दें फिर इसे निकाल कर प्लेट में रख लें. दही को अच्छी तरह से फेंट कर उसमें शक्कर और भुना जीरा मिला दें साथ ही इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर इसका गाढ़ा घोल बना लें.
4-अब सारे बड़ों को इसमें डाल कर फ्रिज में रख दें.
5-चटनी बनाने के लिए भिगी हुई इमली को मसल कर उसके बीज निकाल दें. इसके रस में गुड़ को पीस कर डाल दें साथ ही भुना जीरा, मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर दस से पंद्रह मिनट तक पका लें. पकने पर चटनी न ज्यादा गाढ़ी हो न ज्यादा पतली ये ध्यान रखें.
6-दही बड़े को ठंडा हो जाने पर उसे फ्रिज से बाहर निकाल दें. एक बर्तन में निकाल कर उपर से इमली की चटनी और मसाला पाउडर डाल कर सर्व करें.
roadiesbokaro.blogspot.com

Saturday, 23 December 2017

ROADIES FOODIES PRESENT
DESI FELLING
रवा उपमा

सामग्री:
पानी - 660 मिलीलीटर,गाजर - 75 ग्राम,हरे मटर - 40 ग्राम,ग्रीन बीन्स - 35 ग्राम,घी - 1 बड़ा चम्मच,सरसों के बीज - 1/2 चम्मच,करी पत्ते - 7-8,प्याज - 75 ग्राम,सूजी - 100 ग्राम,हरी मिर्च - 1 चम्मच,नमक - 1 चम्मच,धनिया - 1 बड़ा चम्मच

विधि:
उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 660 मिलीलीटर पानी डालकर गर्म करें फिर उसमें 75 ग्राम गाजर, 40 ग्राम हरे मटर, 35 ग्राम ग्रीन बीन्स डालकर उबाल लें।
अब थोड़ा तेल डालकर गर्म करके इसमें सरसों के बीज, 7-8 करी पत्ता डालकर फ्राई करें। अब इसमें 75 ग्राम कटे हुए प्याज डालकर अच्छे से भुने।
जब प्याज ब्राउन हो जाये तो इसमें 100 ग्राम सूजी डालकर थोड़ी देर पकाये और फिर इसमें 1 हरी मिर्च काटकर मिला दें।
अब इसमें उबली हुई सब्जियां, 1 चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच धनिया डालें और अच्छे से मिलाए। अब इसे थोड़ी देर तक पकने से और बीच बीच में चलाते रहें जब यह गाढ़ा होने लगे तो इसे आंच से उतार लें और सर्व करें।
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT
DESI FELLING
गोभी का चीला

सामग्री :

1 बड़ी कटोरी कद्दूकस की गई फूलगोभी, 2 बड़ी कटोरी बेसन, 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया, 1 टी स्पून नमक, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टे.स्पून सरसों का तेल।

विधि :

बेसन को छानकर उसमें गोभी, हरा धनिया, नमक, मिर्च, व तेल मिलाकर न अधिक पतला, न अधिक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। तवा गरम करके चिकना कर लें और उस पर कटोरी से मिश्रण फैला दें। आंच धीमी रखें। पलट कर दूसरी ओर तेल लगाकर सिकने दें। सुनहरा होने पर गोभी का चीला अचार या ताजा दही के साथ गर्मागर्म परोसें।
roadiesbokaro.blogspot.com


ROADIES FOODIES PRESENT
DESI FELLING
मसाला अरबी

सामग्री –
लाल मिर्च 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच, जीरा पाउडर 1 चम्मच, चाट मसाला 1 चम्मच, हल्दी 1/4 चम्मच, नमक 1 चम्मच, उबली हुई अरबी 550 ग्राम, तेल, चावल का आटा 30 ग्राम, तेल फ्राई करने के लिए, जीरा 1 चम्मच, शौंफ 1 चम्मच, करी पत्ता 10-12, हरी मिर्च 1, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच

विधि –
मसाला अरबी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 1/2 लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नमक डाल दे, अब इनको अच्छे से मिला ले.
अब इस मसाले में उबली हुई अरबी डाल दे, और अच्छे से मिक्स करे.
अब अपने हाथो पर हल्का सा तेल लगाकर इस मिक्सचर को अपने हाथो पर लेकर छोटे छोटे बॉल्स बना ले.
अब इन बॉल्स को एक कटोरे में डालें और इसपर 30 ग्राम चावल का आटा डालें और अच्छे से मिक्स कर ले.
अब एक पैन को गैस पर चढ़ा दे, जब ये गर्म हो जाये तो इसमें थोड़ा सा तेल डाल दे, अब इस तेल में 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ, 10-12 करी पत्ते, 1 हरी मिर्च डालकर अच्छे से चलाएं.
अब इस तेल में अरबी के बॉल्स डालकर हल्का ब्राउन फ्राई करें. फ्राई करने के बाद पहले तैयार किए सभी मसालों का मिश्रण डालें और अच्छे से मिलाये.
अब अरबी में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं.
लीजिये आपकी मसाला अरबी तैयार है, गर्मा-गर्म ड्राई मसाला अरबी को सॉस के साथ सर्व करें.
roadiesbokaro.blogspot.com


ROADIES FOODIES PRESENT
DESI FELLING

गाजर का हलवा


गाजर का हलवा की सामग्री
1 kg गाजर,1 ½ लीटर दूध

8 हरी इलायची,5-7 टेबल स्पून घी

5-7 टेबल स्पून चीनी,2 टी स्पून किशमिश

2 मावा टुकड़ों में कटा हुआ

गाजर का हलवा बनाने के लिए जो मावा का इस्तेमाल होता है आप चाहे तो उसे घर पर भी निकाल सकते है। दूध को पकाकर शुद्ध मावा घर पर निकाल सकते है।

बनाने की विधि :-
1.सबसे पहले गाजर ले उनको अच्छी तरह पानी से धोकर साफ करले। इतना करने के बाद उन्हें छीले और फिर कदुकस करले।

2.इतना करने के बाद कढ़ाही को गैस पर रखे और उसमे मावा डालकर उसको भून ले। जब मावा अच्छे से भुन जाए तब उसको एक बर्तन मे निकाल कर अलग रख दे। इसके बाद इलायची डालकर दूध को हल्की आंच पर उबालें।

3.भारी कढ़ाही में घी को गर्म करें और उसमें कसी हुई गाजर और दूध मिलाएं। हल्की आंच पर कढ़ीब 10-15 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।

4.फिर इसमें चीनी मिलाकर हल्वे को तब तक पकाएं जब तक गाजर थोड़ा गल न जाऐ।लीजिये अब आपका गाजर का हलवा तैयार है खाने आ और दोस्तो को खिलाने के लये। 
roadiesbokaro.blogspot.com

Friday, 22 December 2017

ROADIES FOODIES PRESENT

मक्का ढोकला और कढ़ी..


मक्का ढोकला और कढ़ी साम्रगी..
मक्का आटा-3-4कटोरी
बेकिंग सोडा-1/4 छोटा चम्मच
अजवाइन-1/4 छोटा चम्मच
हींग-चुटकीभर
हरी मिर्च-3या4
हरा धनिया
प्याज-2
नमक-स्वादानुसार कढ़ी के लिए साम्रगी:
छाछ या मठ्ठा-डेढ़ से दो कप..
बेसन -आधा कप या आवश्यकता अनुसार..
हींग, राई, मैथीदाना, मीठी नीम, सौंफ और जीरा तड़के के लिए..और हरी मिर्च लहसुन पेस्ट आधा छोटा चम्मच,एक चम्मच शक्कर..

विधिः- सबसे पहले मक्का आटा छान ले व इसमें नमक मिला लें, इसके बाद अजवाइन, कटा प्याज, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक कतरा और बेंकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें, इसके बाद इसमें आधा चम्मच लाल मिर्च, जीरा, थोडा़ सा गरम मसाला पाउडर भी मिला लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक एक बाटी के आकार के गोलें बना ले, इन्हें अलग अलग बनाना पड़ता है, पूरा आटा एक साथ गूंधना मुश्किल होता है, पांच या छह गोले बन जाएंगे। अब एक बर्तन में पानी डालकर इन्हें 10-15 मिनट उबलने दे, ये ऊपर आने लगेंगे, फिर निकाल ले।
अब एक ओवन गर्म करे, व इन्हें सेंक ले, 5-7 मिनट सेंकने के बाद कढ़ाई में तेल डालकर इन्हें तल लें।
ढोकले तैयार है। कढ़ी के लिए..बेसन को छाछ में घोल ले,जरूरत के अनुसार पानी डाल ले, इस प्रकार,
एक बर्तन में पतला कढ़ी का घोल तैयार करे व उबलने दे। 15-20 मिनट बाद ये अच्छे से उबल जाए तब हींग, राई, कढ़ीपत्ता, सौंफ और जीरे, मैथी दाने से एक अलग बर्तन मे बघार तैयार करे, हरी मिर्च व लहसुन भी डाल सकते है फिर आधा चम्मच धनिया पाउडर, हल्दी, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च और नमक भी डाल दे। इस तैयार मसाले को कढ़ी के घोल में मिला दे व दो मिनट चला ले। एक चम्मच शक्कर भी मिला ले।कढ़ी तैयार है।हरा धनिया बुरक देऔर गर्मागर्म मक्का ढोकले के साथ इसे परोसे।
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

मूली की चटनी


सामग्री :-
मूली - 2 कसी हुई
दही - 1 कप
जीरा पाउडर
लाल मिर्च पाउडर

हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
विधि :-
सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर फेट लें, इसके बाद इसमें कसी हुई मूली और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

अब इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें।
मूली की चटनी बनकर तैयार है, इसे पराठे या चावल के साथ सर्व करें।roadiesbokaro.blogspot.com


ROADIES FOODIES PRESENT

ग्रीन चिली सॉस


सामग्री –
1 किलो – हरी मिर्च ( धुली और कटी हुई )
2 कप – सफेद सिरका (450 द्वद्य)
250 ग्राम – नमक
2 चमच्च – तेल
1 चम्मच – सोडियम बेंजोएट ( उबले पानी में भिगोया हुआ )

विधि –
1. सबसे पहले एक ब़डे से कटोरे में नमक और सिरका मिला लें.
2. फिर उसमें हरी मिर्च डाल कर लगभग 1 घंटे तक डुबो कर रख दें ताकि यह अच्छी तरह मैरीनेट हो जाए.
3. अब इसे तेज आंच पर उबलते हुए हल्का सा गाढा होने तक पकाएं.
4. अब इसे आंच से उतारें और इसमें सोडियम बेंजोएट मिक्स करें.
5. फिर इसे साफ एयर टाइट जार में भर कर रख दें और प्रयोग करें.
roadiesbokaro.blogspot.com

हांडी मटन बनाने का तरीका

 हांडी मटन बनाने का तरीक़ हांडी मटन सामग्री 500 ग्राम मटन  1चम्मच खड़ा मसाला 4कटे हुवे बारीक प्याज 2चम्मच लहसुन आदि पेस्ट 3हरी मिर्च बारीक क...