Tuesday, 3 April 2018



ROADIES FOODIES PRESENT

शाही टुकड़ा दूध और मेवों से बनाया जाता है. ये पौष्‍ट‍िक होने के साथ ही स्‍वादिष्‍ट भी होता है. मेहमान आने पर आप इसे स्‍वीट डिश में भी रख सकते हैं.

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 30 मिनट से 1 घंटामील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

डेढ़ लीटर दूध
100 ग्राम शक्कर
50 ग्राम मावा
1 ग्राम केसर
2 ब्रेड स्लाइस
3 ग्राम पिस्ता
3 ग्राम काजू
आधा लीटर घी

विधि

- दूध में शक्कर डालकर तब तक उबालें जब तक दूध आधा न हो जाए.
- इसमें मावा और केसर मिलाकर आंच से उतार लें. एक दूसरे पैन में घी गरम करके ब्रेड को फ्राई कर लें.
- फिर इसे उबले हुए दूध में डालें. इसे प्लेट में निकालकर काजू और पिस्ता से गार्निश करके फ्रिज में आधे घंटे के लिए रखें. ठंडा होने पर सर्व करें.
https://roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT


आलू सैंडविच

ब्रेड से बने कई तरह के सैंडविच आपने खाएं होंगे और बनाएं भी होंगे. इस बार बनाएं आलू के सैंडविच और सर्व करें इन्‍हें नाश्‍ते या शाम की चाय के साथ.

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 1 - 2समय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : वेज, ब्रेकफास्‍ट

आवश्यक सामग्री

4-5 आलू, उबले हुए
1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
2-3 हरी मिर्च
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच गरम मसाला
10 पीस ब्रेड
1 चम्मच कटी हुई हरी धनिया
5 छोटे चम्मच घी या तेल
स्वादानुसार नमक

विधि

- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मैश किए हुए उबले आलू, कटा प्‍याज, हरा धनिया, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्‍स करके फ्राई कर लें.
- अब ब्रेड के एक पीस में इस आलू के इस मिक्‍सचर को फैलाकर लगाएं और उसके उपर दूसरी ब्रेड रखें.
- बाकी ब्रेड के साथ भी यही विधि अपनाएं.
- सैंडविच टोस्‍टर में एक चम्मच घी या तेल टोस्टर अंदर की ओर लगाएं और फिर उस पर मसाला लगी हुई ब्रेड के पीस को रखें और टोस्टर को बंद करके गैस पर रख दें.
- गैस को मीडियम आंच पर रहने दें और टोस्टर को खोलकर देखते रहें. जब ब्रेड हल्की भूरी हो जाए तो उसे दूसरी साइड से भी सेंक लें.
- बाकी के ब्रेड पीसेज के साथ भी ऐसी ही करें.
- आलू सैंडविच टोस्ट तैयार है, इसे सॉस के साथ या फिर अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.

https://roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT


आवश्यक सामग्री -


उड़द दाल - 1 कप (250 ग्राम) भिगोकर ली हुई

नारियल -  कप (कद्दूकस किया हुआ)

हरा धनियां - 3-4 टेबल स्पून

काजू - 7-8 (बारीक कटे हुए)

काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (क्रश की हुई)

अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ है)

हींग - 1 पिंच

तेल - वड़े तलने के लिए

सर्व करने के लिये:

दही - 1 किलो

भूना जीरा पाउडर - 1 टेबल स्पून

काला नमक -1 टेबल स्पून से थोडा़ सा ज्यादा

लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून

पुदीना पाउडर - 1 टेबल स्पून

हरे धनिये की चटनी

अमचूर की मीठी चटनी


विधि -

उड़द की दाल को अच्छी तरह साफ कीजिये, धोइये, और पानी में 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.


भीगी हुई दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, उड़द की दाल को बिना पानी या बहुत ही कम पानी डाल कर मिक्सर से हल्की दरदरी पीस लीजिये.

पिसी हुई दाल को किसी बड़े बरतन में निकालिये और दाल को हाथ से खूब फैटिये.

वड़े में डालने के लिए स्टफिंग तैयार कर लीजिए. इसके लिए कद्दूकस किए हुए नारियल में बारीक कटे हुए काजू, क्रश काली मिर्च, थोडा़ सा हरा धनियां और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.

दही वड़ों को पानी में डाल कर रखने के लिए एक बड़े बरतन में पानी डालकर ले लीजिए और इस पानी में हींग, और नमक डालकर मिला दीजिए.

दही वड़े तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.


दही वड़े बनाने के लिये, एक पोलिथिन 4*6" की ले लीजिये, इसे किसी भी बोर्ड या चकले पर बिछा लीजिये. बोर्ड पर बिछी पॉलिथिन पर थोडा़ सा पानी लगाकर गीला कर लीजिये.

अब उँगलियों के सहारे से थोड़ी सी दाल निकालिये और पोलीथिन के ऊपर रखिये, हाथ से दाल को थोडा़ फैलाइये और थोडी़ सी स्टफिंग इसके ऊपर रख दीजिए, अब इसके ऊपर थोडी़ सी दाल को हाथ से चपटा करके रख दीजिए स्टफिंग को अच्छी तरह बंद कर दीजिए. दही वड़े को उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिये. हलके हाथ से उसे पॉलिथिन से हटा कर कड़ाई में तलने के लिये डाल दीजिए और धीमी, मीडियम आग पर, पलट-पलट कर, गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. वड़े निकाल कर, हींग, नमक वाले पानी में डाल दीजिए.


दही गुजिया-

आप वड़ों को गुजिया की शेप में भी बना सकते हैं, गुजिया शेप में बनाने के लिये थोड़ा सी ज्यादा दाल ( एक नीबू के बराबर) हाथ में निकालिये गोल करके, पोलिथिन पर रख कर, उंगलियों से दबाकर पतला बेल लीजिये. आधे भाग पर 1 छोटी चम्मच स्टफिंग रख लीजिये, और पोलीथिन को दूसरी ओर से उठाते हुये गुजिया के आकार में मोड़िये और स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, और सावधानी से निकाल कर गरम तेल में डालकर, गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, और इन्हैं भी तलकर निकाल कर पानी में डाल दीजिये.


दही पकौडियां-

इसी तरह आप कुछ वड़े गोल आकार में और बिना स्टफिंग के भी बना कर तैयार कर सकते हैं.
दही पकोड़ी बड़ी आसानी से बहुत जल्दी बना सकते हैं. दाल में थोड़ा पानी डालिये, फैटिये और हाथ से तोड़कर गोल गोल पकोड़ियां गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, और पानी में डाल दीजिये.


दही वड़े सर्व कीजिये:-

दही को कपड़े में बांध कर, इसका पानी निकाल दीजिए, कपड़े में बचे गाढ़े दही को अच्छे से फैंट लीजिए, अब दही में 2 छोटी चम्मच चीनी और थोडा़ सा पानी डाल कर मिला दीजिए.


दही वड़ा को पानी से निकालिये और दोंनो हाथों की हथेली से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और सर्विंग प्लेट में में रखते जाएं, अब मथे हुए दही को वड़ों के ऊपर डाल दीजिए और इनके ऊपर थोडा़ सा काला नमक और थोडा़ सा भूना जीरा डाल दीजिए.

दही वड़ों को सर्व करने के लिए प्लेट लीजिए. इसमें अपनी पसंद अनुसार दही वड़े डालिये और ऊपर से दही डाल दीजिये. थोडा़ सा भूना जीरा, थोडी़ सी लाल मिर्च पाउडर, थोडा़ सा काला नमक, थोडा़ सा पुदीना पाउडर, थोडी़ सी हरी चटनी और मीठी चटनी डालकर सर्व कीजिए.


सुझाव:-

दाल को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीसिये. दाल को अच्छी तरह फ्लपी होने तक फैंटिये, दाल को थाली में डालकर हथेली से फैंटा जा सकता है.
दही वड़े जल्दी ही खाने हैं तब दही वड़े को कढ़ाई से निकाल कर तुरन्त हींग नमक के पानी में डाल दीजिये. दही वड़े को बाद में खाना है ये किसी पार्टी के लिये लगाना है तो पार्टी से 2 घंटे पहले पानी को हल्का गरम कीजिये, हींग, नमक डालिये और दही वड़े पानी में डुबा दीजिये, 1 घंटे बाद दही वड़े फूल कर, सर्विंग प्लेट में लगने के लिये तैयार हो जायेंगे.




4 सदस्यों के लिये

समय 90 मिनट


https://roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

😋केसर पिस्ता कुल्फी😋

सामग्री

दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम्)

ब्रेड स्लाइस - 4

पिस्ते - 1 टेबल स्पून (पतले पतले काट लीजिये)

चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)

छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर बना लीजिये)

*******
विधि

दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये. उबाल आने के बाद एक कप दूध अलग निकाल लीजिये, बचे हुये दूध को आधा रहने तक उबालिये.

थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. दूध गाड़ा होने के बाद आग से इसे उतार कर ठंडा कर लीजिये.

ब्रेड स्लाइस के चारो ओर से किनारे हटा दीजिये.  बचाये हुये एक कप दूध में केसर डालकर घोलिये.

अब गाड़ा किये दूध में ब्रेड तोड़ कर, चीनी अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाइये, केसर मिला दूध, इलाइची पाउडर और पिस्ते मिला कर चमचे से अच्छी तरह चलाये.

केसर पिस्ता कुल्फी जमाने के लिये मिश्रण तैयार है.  इसे आइसक्रीम मोल्ड या मनचाहे बर्तन में जमा दीजिये. 

ये कुल्फी एकदम छोटे से मटके या छोटी कटोरियों में जमा सकते हैं. ये लगभग 4-8 घंटे में जम जायेंगी.

जमने के बाद केसर पिस्ता कुल्फी (Kesar Pista Kulfi) को काटकर ऊपर से एक दो पीस कतरे पिस्ते के डालकर परोसिये.

कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये:  रैसिपी में दूध को गाढ़ा किया गया है, कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाने के लिये 500 दूध लीजिये, दूध को गाढ़ा करने की आवश्यकता नहीं है, दूध को गरम करना है, एक कप दूध में ब्रेड भिगो लीजिये.

200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क और भीगी ब्रेड बचे हुये दूध में मिलाइये, चीनी नहीं डालनी है, मिश्रण को ठंडा होने पर, सारी चीजें इसी तरह डालकर कुल्फी बनाई जा सकती है.

*******
सुझाव

बच्चों के लिये कुल्फी आप किसी छोटे गिलास में जमा सकते हैं.   जमने के समय इसमें पकड़ने के लिये कुल्फी स्टिक या छोटी चम्मच भी लगा सकते है.

https://roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT
कुछ इस तरह बनाइये वेज सूजी स्लाइस


वेज सूजी स्लाइस बनाने की सामग्री

ब्रेड स्लाइस – 5
टमाटर – 2 कटे हुए
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
ताजी क्रीम या मलाई – 1 बड़ा चम्मच
सूजी – 3 बड़े चम्मच
शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार

वेज सूजी स्लाइस बनाने की विधि

सबसे पहले एक बर्तन में टमाटर, प्याज, खीरा, शिमला मिर्च, हरा धनिया, जीरा, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर इसमें ताजी क्रीम और सूजी मिला दें। अब इस मिश्रण को ब्रेड के एक स्लाइस पर फैला दें और ऊपर से थोड़ी सूखी सूजी छिड़क दें। तवा गरम करें उस पर थोड़ा सा घी डालकर फैला दें। ब्रेड के स्लाइस को गरम तवे पर दोनों तरफ से करारा होने तक सेक लें, सारे ब्रेड स्लाइस इसी तरह से सेक कर तैयार कर लें और इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।




https://roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

बूंदी के लड्डू बनाने की विधि –

बूंदी के लड्डू बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री :

बेसन_Gram flour – 01 कप,शक्कर_Sugar – 1 1/2 कप,खरबूजे के बीज_Melon seeds – 02 बड़े चम्मच (ड्राई रोस्ट किये हुए),छोटी इलाइची_Cardamom – 05 नग (दाने निकले हुए),तेल_Oil – 01 बड़ा चम्मच,देशी घी_Pure Ghee – बूंदी तलने के लिये।
बूंदी के लड्डू बनाने की विधि :

मोतीचूर लड्डू रेसिपी Motichoor Ladoo Recipe in Hindi के लिये सबसे पहले बूंदी बनाने की तैयारी करनी होगी। इसके लिए बेसन को छान लें। उसके बाद एक बड़े प्याले में सवा कप से थोड़ा कम पानी लें और उसमें बेसन डाल कर घोल लें। बेसन को इस तरह से घोलें कि उसमें गुठलियां न रह जाएं। बेसन घुलने के बाद उसे अच्छी तरह से फेंट लें।

यह घोल इस तरह से होना चाहिए कि यदि उसे चम्मच में लेकर गिराया जाए, तो वह लगातार एक ही फ्लों में गिरे। उसकें बाद उसमें तेल डालें और एक बार फिर से फेंट लें। जब बेसन के घोल में तेल एकसार हो जाए, उसे 20 मिनट के लिए रख दें।

अब किसी छोटे भगोने में एक कप पानी लें और उसमें शक्कर डाल कर घोल लें। शक्कर घुलने के बाद घोल वाले बर्तन को आग पर तब तक पकाएं, जब तक उसकी एक तार की चाशनी न बन जाए।

इसे चेक करने के लिए एक छोटे चम्मच में चाशनी को निकाल कर उसे ठंडा कर लें और दो उंगलियों के बीच रख कर चिपका कर देखें। अगर उंगलियों के बीच एक तार जैसा बनता है, तो समझ लें कि आपकी चाशनी तैयार है। अब हम बूंदी बनाएंगे।

बूंदी बनाने की विधि : अब एक कढ़ाई में घी डालकर गरम करें। जब तक घी गरम हो रहा है, पहले से बनाए हुए बेसन के घोल को एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें। घी गरम होने पर एक बड़ी कलछी को कढ़ाई के ऊपर रखें और एक चम्मच से उसपर बेसन का घोल गिराएं। बेसन का घोल कलछी के छेदों से निकल कर खौलते हुए घी में गिरेगा और बूंदी के रूप में ढ़लता जाएगा।

कढ़ाई में जितनी बूंदी आसानी से तल जाएं, उतनी गिराएं और उन्हें सुनहरी होने तक तल लें। इसी तरह जब सारी बूंदी तल जाएं, चाशनी में इलाइची के दाने और खरबूजे के बीज डाल दें। उसके बाद बूंदी को भी चाशनी में डाल दें। कलछी से चाशनी और बूंदी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें और कलछी की सहायता से बूंदी को दबा कर बीस मिनट के लिए छोड़ दें।

बीस मिनट बाद बूंदी को चाशनी से निकाल लें। उसके बाद हाथों में पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी हाथ में लें और दबा-दबा कर गोल लड्डू बना लें। बने हुए हुए लड्डुओं को किसी परात में रखते जाएं और उन्हें किसी बंद जगह में लगभग पांच घंटों के लिए खुला छोड़ दें। इतनी देर में लड्डुओं की चाशनी पूरी तरह से बूंदी में जज्ब हो जाएगी और खुश्क हो जाएंगे।

लीजिए आपकी मोतीचूर / बूंदी के लड्डू बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके बूंदी के लड्डू तैयार हैं। इन्हें बाउल में निकालें और सर्व करें। इस तरह से तैयार बूंदी के लड्डू सुनहरे पीले रंग के होंगे। यदि आप कलरफुल लड्डू बनाना चाहें, तो बूंदी तलने के पहले बेसन के घोल में मनचाहा खाने वाला कलर मिला दें, इससे बनने वाली बूंदी मनचाहे कलर की होगी और आपके लड्डू भी उसी रंग के तैयार होंगे।


https://roadiesbokaro.blogspot.com
ROADIES FOODIES PRESENT
😋😋😋😋
पनीर मसाला के साथ डिनर को बनाएं खास

अगर आपके घर में ज्यादातर लोग शाकाहारी हैं तो हो न हो पनीर का एक पैकेट हमेशा आपके फ्रिज में रहता ही होगा। अगर आज रात आपके घर कुछ ऐसे मेहमान आ रहे हैं जिन्हें वेज ही सर्व करना है तो स्पाइसी पनीर मसाला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप रूमाली रोटी या तवा रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं और यकीन मानिए जो भी इसे खाएगा, आपकी तारीफ किए बिन नहीं रह पाएगा।

बनाने में लगने वाला कुल समय - 20 मिनट
तैयारी में लगने वाला समय - 10 मिनट

कैलरी - 268

सामग्री -
- 200 ग्राम पनीर

- 2 मध्यम आकार के कटे हुए टमाटर
- 2 इंच अदरक का टुकड़ा, कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई
- आधा चम्मच हल्दी
- एक-तिहाई चम्मच धनिया पाउडर
- एक-तिहाई चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- एक बड़ा प्याज कटा हुआ
-आधा चम्मच जीरा
- दो चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक-तिहाई चम्मच जीरा पाउडर
- एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 3 चम्मच रिफाइंड ऑयल

बनाने की विधि-
- एक पैन गर्म कीजिए और उसमें तेल डालकर उसे गर्म होने दीजिए। इसमें जीरा डालकर अच्छी तरह भूनें।

- इसमें अदरक, लहसुन और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर कुछ देर के लिए भूनें।

- इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। इसे लगातार चलाते रहें।

- अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें। तीन से चार मिनट तक इसे पकने दें।

- इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।

- सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर के लिए धीमी आंच पर पकाएं।

- अब इस पके मसाले में पनीर, नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे ढककर कुछ देर पकाएं।

- अब इसमें गरम मसाला मिलाएं। ऊपर से लंबाई में कटी हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।

- आपका पनीर मसाला तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।

https://share

ROADIES FOODIES PRESENT
☆L♡VE u ZINDAGI☆मीठे में सूजी के रसगुल्ले बनाने की विधि...!🍒🍓🍨

★मीठा खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें सूजी के रसीले रसगुल्ले. जानें इसे बनाने का तरीका...!

 🍒आवश्यक सामग्री🍒
1 सूजी
2 बड़ा चम्मच देसी घी
1 बड़ी कटोरी दूध
3 बड़ी चम्मच चीनी
आधा कप बारीक कटे ड्राई-फ्रूट्स
पानी जरूरत के अनुसार

🍒सजावट के लिए🍒
1 छोटा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
चुटकीभर केसर

🍒विधि🍒
★ मीडियम आंच में एक पैन में दूध और चीनी डालकर उबालने के लिए रखें...!

★ धीरे-धीरे कड़छी से चलाते हुए सूजी डालें ताकि कोई गांठ न पडे़...!

★ कड़छी से लगातार चलाते रहें जब तक सूजी पूरी तरह से गाढ़ी न हो जाए...!

★सूजी के ठोस होते ही आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें...!

★सूजी के ठंडे होते ही इसे हथेलियों से बीच रखकर हल्का सा चपटा कर लें. हथेलियों पर घी लगाकर इसे चिकना जरूर कर लें...!

★अब सूजी के बीचों-बीच ड्राई-फ्रूट्स भरें और गोलाकार देते हुए रसगुल्ले बना लें...!

★ मीडियम आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें...!

★चाशनी के तैयार होते ही रसगुल्लों को चाशनी में डालें और ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं...!

★तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तैयार है सूजी के रसगुल्ले. बारीक कटे पिस्ते और चुटकीभर केसर से गार्निश कर सर्व करें...!

https://roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT
★★सामग्री:★★
_________________
बेसन 1 ½ कप
सूजी रवा 2 बड़े
पानी 2 कप
नीबू का रस 2 चम्मच
तेल 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
चीनी 2 चम्मच
ईनो पाउडर 2 छोटी चम्मच

तड़का लगाने के लिये:

तेल 2 टेबल स्पून
राई के दाने 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च 4 लम्बी कटी हुई
हींग एक चुटकी
नीबू का रस 2 चम्मच
चीनी 2 चम्मच
हरा धनियाँ 2 चम्मच कटा हुआ
करी पत्ते 6-7
______________________________

★★विधि:★★
___________________

★• बेसन और सूजी को छान ले और किसी बर्तन में बेसन, सूजी, चीनी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, जब तक चीनी घुल न जाये और बेसन का घोल हल्का हो जाये. घोल में नमक, नीबू का रस, तेल भी डालकर अच्छे से मिला दीजिये. घोल के अन्दर गुठले ना पड़ने पाए

★• अब गैस जला कर कुकर में या जिस बर्तन में ढोकले का बर्तन आ जाये उसमे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये,

★• ढोकला बनाने के बर्तन में तेल लगा के चिकना कर ले.

★• अब ढोकले के मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और इसे तेल लगे हुए बर्तन में डाल दीजिये.

★• इस बर्तन को गरम हो रहे पानी के बर्तन में रख दीजिये, ध्यान रखिये की पानी मिश्रण के बर्तन में नहीं जाना चाहिए इसलिए मिश्रण के बर्तन के नीचे कोई कटोरी भी रख सकते है

★• इसे 10 मिनिट के लिए गैस पर पकने के लिए रखे पकने के बाद एक चाकू को डाल का चेक करे की ढोकला पक गया है या नहीं अगर ढोकले का मिश्रण चाकू पर लगा हुआ निकले तो अभी ढोकला पूरी तरह से नहीं पका है उसे थोड़ी देर और पकाए. फिर बाहर निकाले ,

★• ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट लीजिये.
तड़का लगाने के लिए

★• चीनी को आधे कप पानी में घोल दीजिये और नीबू का रस भी उसमे मिला दीजिये.

★• एक छोटी कढ़ाई या तड़के के बर्तन में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करिये,

★• तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़कने के बाद हींग, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर भूनने दीजिये फिर चीनी और नीबू का पानी उस तडके में मिला दीजिये और अच्छे से उबलने दीजिये उबलने के बाद गैस बन्द कर दीजिये .

★• इस तडके को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये. ढोकला तैयार है ऊपर से हरी धनिया से सजा दीजिये और हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसिये.
https://roadiesbokaro.blogspot.com

Saturday, 13 January 2018

ROADIES FOODIES PRESENT

कश्मीरी पुलाओ


सामग्री
75 ग्राम बासमती चावल
1 टुकड़ा हरी मिर्च
10 पत्तियां मिंट पत्तियां
15 किशमिश
1/4 चम्मच चीनी
8 काजू
5 कटा हुआ पिस्ता
3 हरी इलायची
1/4 चम्मच काली मिर्च
2 चम्मच परिशोधित तेल
1 बड़े पतले कटा प्याज
1/4 इंच कुचल अदरक
1/4 चम्मच जीरा पाउडर
1 पिंच भगवा
10 कटा हुआ बादाम
5 कटा हुआ अखरोट
1 बे पत्ती
1/4 चम्मच जीरा
2 चम्मच घी
तरीका
बासमती चावल पानी में दो बार धो लें और इसे एक पैन में जोड़ें चावल की मात्रा के बारे में 3-4 गुना पानी डालना। फिर कुछ नमक और एक चम्मच आईएल जोड़ें
कुक एक मध्यम लौ पर जब तक कि चावल पकाया जाता है लेकिन दानेदार नहीं होता है। ज्वाला से निकालें पानी को निकालना और पके हुए चावल को अलग रखें।
अब लौ पर पैन डालिये और तेल के साथ घी डालिये।
इसके बाद कटी हुई प्याज और चीनी जोड़ें।

एक मध्यम लौ पर भूनें जब तक प्याज भूरा और कैरमेटेड न हो। पैनों से प्याज निकालें और एक तरफ सेट करें
उसी तेल के लिए कुछ पत्ते जैसे कि बे पत्ती इलायची फली जीरा इलायची फली लौंग दालचीनी छड़ी काली मिर्च और बहुत कम लौ पर सेट के रूप में पूरे मसाले जोड़ें।
फिर पागल कुचल अदरक हरी मिर्च किशमिश भट्ठा और एक कम लौ पर सेट जब तक पागल कुरकुरा और थोड़ा भूरे रंग के लगते हैं जोड़ें।
अब कुछ टकसाल पत्ते जोड़ें और एक हलचल दें।
जब तक कच्ची गंध दूर नहीं हो जाती है तब तक जीरा पाउडर और आवश्यक नमक डालिये
फिर केसर के किस्में (उपयोग करने से पहले इसे अच्छी तरह से कुचल दें) और कुछ सेकंड के लिए सॉस जोड़ें
फिर पका हुआ चावल जोड़ें और धीरे से गरम करें...

roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

कड़ाही पनीर


सामग्री:
300 ग्राम पनीर, 2 शिमला मिर्च, 3 प्याज बारीक कटे हुए, 3 टमाटर, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ, 2 टेबल स्पून घी, आधा छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच टॅमाटो साॅस, थोड़ी सी क्रीम, नमक स्वादानुसार, थोड़ा सा हरा धनिया

विधि:
सबसे पहले पनीर में शिमला मिर्च को काट लीजिये। अब घी डाल कर गर्म करें गर्म होने पर उसमे शिमला मिर्च डाल दीजिये और उसे अच्छी तरह से भून लीजिये। अब शिमला मिर्च को निकाल के रख दीजिये। अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर 1 मिनिट तक भूनिये और फिर उसे ढँक दीजिये। अब इसे धीमी आंच पर 3 मिनिट के लिए पकने छोड़ दें। अब इसमें 2 टमाटर की प्यूरी डालें और घी जब तक ऊपर न आ जाये तब तक भूने।

अब इसमें पहले से भुनी हुई शिमला मिर्च डालें और मिक्स करें। अच्छी तरह मिक्स होने के बाद इसमें पनीर, थोड़ा सा पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल के मिलाएं। तकरीबन इसी तरह मिलाते हुए 1 से 2 मिनिट पकाएं। अब गैस बंद कर दें और इसमें ऊपर से क्रीम और टमाटर सॉस डालें। अब आपका कढ़ाई पनीर बनकर तैयार है।
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

शाही आलू-पनीर


5:लोगों के लिए

सामग्री :

4 मध्यम आकार के आलू उबले हुए, 300-350 ग्राम पनीर, आधा कप सूखी मेथी, एक बड़ा चम्मच घी, डेढ़ इंच टुकड़ा अदरक, 2-3 हरी मिर्च, 4 टमाटर बारीक कटे हुए, 10 कलियां लहसुन की पिसी हुई, डेढ़ कप दही, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार लाल पिसी मिर्च, आधा कप पानी, 10 बादाम कटे हुए, 15-16 किशमिश, 10-15 पिस्ते कटे हुए, चुटकी भर केसर भीगी हुई, चुटकी भर पिसी काली मिर्च, सजाने के लिए पुदीने की पत्ती या चांदी का वर्क।

विधि :

1. उबले हुए आलू और पनीर को काट लें। अब एक बड़े बाउल में आलू और पनीर डालें।

2. फिर उसमें दही, सूखी मेथी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, 3/4 चम्मच लाल मिर्च, नमक, आधा चम्मच पिसा धनिया डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।

3. एक पैन में घी डाल कर गर्म करें। गर्म होने पर सारी सामग्री उसमें डाल दें। तब तक पकाएं जब तक पैन चिकनाई न छोड़ने लगे।

4. अब आधा छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च डाल कर मिलाएं। सूखे मेवे और भीगी हुई केसर मिलाएं।

5. चांदी का वर्क या बारीक कटे पुदीने से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
roadiesbokaro.blogspot.com


 ROADIES FOODIES PRESENT

प्याज डोसा

प्याज डोसा बनाने की आवश्यक सामग्री – 1 कप रवा, 1 कप चावल का आटा, 1/4 कप मैदा, 1 चम्म च जीरा, 5-6 साबुत काली मिर्च, 1 प्याज, बारीक कटा हुआ, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 8-10 कड़ी पत्तेो, नमक स्वादानुसार व 2 चम्मच तेल.

प्याज डोसा बनाने की विधि – सबसे पहले एक बॉउल में रवा, चावल का आटा, मैदा, नमक और पानी डालकर अच्छीा तरह मिक्सि करके घोल तैयार करें. अब तैयार घोल में बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा, काली मिर्च के दाने और कड़ी पत्ता डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. अगर घोल गाढ़ा है तो उसमें थोड़ा पानी डालें और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाये.
अब नॉन स्टिक डोसा तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा पानी छिड़कें, जब पानी सूख जाए, तब उसमें पतला घोल डालकर गोलाई में चलाएं. अब डोसे के ऊपर कटी हुई प्याज फैलाएं और इसके किनारों पर तेल लगाएं और डोसे को कम आंच पर पकाएं. जब डोसा कुरकुरा होने लगे तो इसे साइड से मोड़ दें और प्लेकट में निकाल कर रख लें. बाकी के घोल से भी इसी तरह डोसे तैयार करें. तैयार डोसों को नारियल चटनी व सांभर के साथ सर्व करें.
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

ब्रेड स्लाइस


सामग्री
रोटी स्लाइस – 6
टमाटर - 4 कट
प्याज - 2 बारीक कटा हुआ
ताजा क्रीम या क्रीम - 1 बड़ा चम्मच
सूजी - 3 चम्मच

कैप्सिकम - 1 बारीक कटा हुआ
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
चुट मसाला - 1/2 चम्मच

तरीका
सबसे पहले टमाटर प्याज ककड़ी शिमला मिर्च हरा धनिया जीरा चाट मसाला लाल मिर्च पाउडर एक बर्तन में नमक और फिर इसे मिश्रण में जोड़ें। फिर ताजा क्रीम और सूजी जोड़ें।
अब रोटी के एक टुकड़े पर मिश्रण फैलाओ और ऊपर से कुछ सूखी सूजी छिड़क।
गरम तवे उस पर कुछ घी डालकर फैलाओ।

रोटी के स्लाइस को गर्म पैन पर ले लें जब तक कि दोनों पक्षों पर यह न हो जाए सभी रोटी स्लाइसें इसी तरह तैयार करें और उन्हें हरी सॉस या सॉस के साथ सेवा दें
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

 अंडें का पराठा

सामग्री
2 कप पूरे गेहूं का आटा
4 पूरे अंडे
1 प्याज बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ

1/4 कप धनिया पत्ते (धनिया) बारीक कटा हुआ
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 tablespoons पाक कला तेल, या परतों बनाने के लिए घी, के रूप में आवश्यक
नमक स्वादअनुसार

विधि
अंडा भरवां पराठा नुस्खा बनाने के लिए पूरे गेहूं के आटे का नमक आटा बनाओ नमक को एक समय में थोड़ा सा पानी में डाल दें जब आप रोटी के लिए करते हैं और थोड़ी देर के लिए आराम करते हैं।
अंडे को कटोरे में तोड़कर अच्छी तरह से कटा हुआ प्याज हरी मिर्च धनिया पत्ते काली मिर्च और नमक के साथ मौसम जोड़ें। अच्छी तरह से झटके और एक तरफ रखें

आटा की एक बड़ी नींबू आकार की गेंद ले लो, इसे थोड़ा आटे के साथ धूल दो इसे एक बड़े परिपत्र डिस्क में रोल करें।
थोड़ा तेल या घी को लागू करें और इसे एक अर्ध-मंडल में रख दें आगे में इसे त्रिकोण में ढका दें
roadiesbokaro.blogspot.com

हांडी मटन बनाने का तरीका

 हांडी मटन बनाने का तरीक़ हांडी मटन सामग्री 500 ग्राम मटन  1चम्मच खड़ा मसाला 4कटे हुवे बारीक प्याज 2चम्मच लहसुन आदि पेस्ट 3हरी मिर्च बारीक क...