Friday, 22 December 2017


ROADIES FOODIES PRESENT
गाजर का पराठा

सामग्री
भरावन के लिए
कद्दूकस किया गाजर- 1 कप
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/4 चम्मच
अजवाइन- 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर- चुटकी भर
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
कटी हुई धनिया पत्ती- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- 2 चम्मच
अन्य सामग्री 
आटा- 1 कप
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी- आवश्यकतानुसार

विधि
एक बरतन में आटा, नमक और तेल डालकर मिलाएं और पानी की मदद से गूंद लें। आटा न बहुत मुलायम होना चाहिए और न ही बहुत कड़ा। पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें और उसमें अजवाइन डालें। कुछ सेकेंड बाद कद्दूकस किया गाजर पैन में डालें और अच्छी तरह से भूनें। धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। हल्का-सा पानी छिड़कें और पैन को ढककर गाजर को अच्छी तरह से पकाएं। जब गाजर अच्छी तरह से पक जाए और पानी सूख जाए को पैन में धनिया पत्ती डालकर मिलाएं और गैस ऑफ कर दें। मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें। आटे से चार या पांच लोई काटें। उसमें तैयार भरावन डालकर परांठा बेल लें। थोड़े-से तेल के साथ दोनों ओर से सुनहरा होने तक पर परांठा को सेकें। अचार, दही या रायते के साथ सर्व करें।
roadiesbokaro.blogspot.com
ROADIES FOODIES PRESENT
ब्रेड दाल की टिक्की


ब्रेड दाल की टिक्की

7:लोगों के लिए

सामग्री :

10 स्लाइस ब्रेड, 100 ग्राम मूंग दाल, 3 हरी मिर्च, आधा इंच अदरक का टुकड़ा, स्वादानुसार नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच सौंफ।

टिक्की के लिए

600 ग्राम आलू, एक चम्मच हरी धनिया, दो नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच पिसी गोल मिर्च, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला, सेंकने के लिए घी।

विधि :

•ब्रेड को कटोरी से गोल काट लें।

• दाल धोकर दो घंटे भिगोकर पानी झारकर अदरक व हरी मिर्च मिलाकर पीस लें। फिर नमक, लाल मिर्च तथा सौंफ मिला लें।

• आलू उबालकर कस लें। टिक्की का सारा सामान इसमें मिला लें।

• इसके 10 हिस्से कर लें। प्रत्येक स्लाइस पर आलू के मसाले की एक परत लगाएं। इसके ऊपर दाल की पतली परत लगाएं (दाल गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी मिला लें)।

• तवे पर मंद आंच पर टिक्की को घी लगा लगाकर उलट-पलट कर टिकिया जैसी सेकें। 

• इसे हरी चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।
roadiesbokaro.blogspot.com


Thursday, 21 December 2017

DESI SWEET'S 






ROADIES FOODIES PRESENT

पालक पनीर पराठा


आवश्यक सामग्री

1 कप मैदा

1 कप गेहूं का आटा

1 कप बारीक कटी हुई पालक

1बड़ा चम्मच नींबू का रस

2 बड़े चम्मच घी या तेल

नमक स्वादानुसार

भरावन के लिए

1 कप पत्तागोभी

1/2 कप पनीर

1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ

2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

बनाने का तरीका

सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर ले और बंदगोभी को भी बारीक काट लें या इसे भी कद्दूकस कर लें।
अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें और अच्छे से मिला लें हमारा भरावन तैयार हैं ।
अब एक मिक्सर जार में पालक और नींबू का रस डालें और आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए इसका भी पेस्ट बना लें।
अब हम आटे को एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे और इसमें नमक घी या तेल और पालक का मिश्रण डालकर ठीक प्रकार से गूंध लेते हैं और इस गुंधे हुए आंटे को को 20 से 25 मिनट के लिए फूलने के लिए रख दे।
तय समय होने के बाद आंटे से लोहिया बना ले और लोहिया पर सूखा आंटा लगाते हुए थोड़ा सा बेल ले।
अब बेली गयी लोई में जितना भरावन का मिश्रण आ जाए उतना लेकर रोटी के किनारो चिपकते हुए इसकी लोई बना ले और सूखा आटा लगाते हुए इसका पराठा बेल ले।
अब एक गर्म तवे पर पराठे को डालकर इसपर घी या तेल डालते हुए दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
सभी पराठे हमें इसी प्रकार से सेंक लेना है जब हमारा पराठा दोनों तरफ से सिंक जाए तब इसे प्लेट पर निकाल ले।
हमारा स्वादिष्ट पनीर पालक पराठा बन कर तैयार है आप इसे या तो बच्चों के लंच में या सुबह-शाम के नाश्ते में खा सकते हैं।
roadiesbokaro.blogspot.com

ROADIES FOODIES PRESENT

आलू प्याज की कचोरी

1 कप- आटा,1 कप- मैदा,स्वादानुसार नमक ,जरूरतानुसार पानी, 1 टीस्पून- अजवाइन,1 टेबलस्पून- तेल
स्टफिंग
3 प्याज(बारीक कटे हुए),4 आलू (उबले हुए),1 टीस्पून- आमचूर पाउडर ,1 टेबलस्पून – हरा धनिया(कटा हुआ),आधा टीस्पून- पुदीना पाउडर, 1 कटी हुई- हरी मिर्च,2 टीस्पून- सौंफ,1 टीस्पून- लाल मिर्च,1 टीस्पून – गरम मसाला,1 कप- मूंग दाल(2 घंटे भिगोकर रखी हुई),स्वादानुसार नमक,जरूरतानुसार-कुकिंग ऑयल

विधि
1-इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा,मैदा,अजवाइन,तेल,नमक को डाल ले,अब इसमें पानी मिलाकर इस आटे को अच्छे से थोड़ा मुलायम गूंथ लें. इस बात का ध्यान रखें कि आटा बहुत ज़्यादा गीला ना हो. नहीं तो इसे बनाने में दिक्कत आ सकती है अब इसे थोड़ी देर के लिए किसी पतले कपडे से ढक कर रख दें.

2-अब एक पैन को लेकर गैस पर रख दे,जब ये गर्म हो जाये तो इसमें थोड़ा सा तेल डालकर इसमें भरावन की सामग्री को हल्का सा फ्राई कर ले.

3-अब एक दूसरी कड़ाही लेकर गैस पर रख दे और इसमें तेल डाल दे,तेल की मात्रा इतनी होनी चाहिए की कचौड़िया अच्छे से फ्राई हो सके.

4-अब आटे की लोई बनकर स्टफिंग को भरे और आटे का मुंह बंद कर दे. और कचोरी का आकार दें अब इसे गर्म तेल में डाल कर गोल्डन होने तक फ्राई करें.

5-आपकी कचोरी तैयार है अब आप इसे हरी और लाल चटनी के साथ सर्व करें.
roadiesbokaro.blogspot.com
मुघलाई परांठा

सामग्रीः
मैदा- 100 ग्राम
नमक- 1/2 टीस्पून
चीनी- 1/2 टीस्पून
तेल- 1 टेबलस्पून
गर्म पानी- 80 मिलीलीटर
तेल- 1 टेबलस्पून
अंडा- 2
मटन कीमा- 50 ग्राम
प्याज- 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च- 1 टीस्पून
अदरक- 1 टीस्पून
धनिया- 1 टेबलस्पून
मूंगफली- 1 टेबलस्पून
ब्रेड क्रम्बस- 2 टेबलस्पून
नमक- 1 टीस्पून

विधिः
एक बाउल में 100 ग्राम मैदा, 1/2 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून चीनी और 1 टेबलस्पून तेल डालकर मिक्स करें। अब इसमें 80 मिलीलीटर पानी डालकर नरम आटे की तरह गूंथ लें। इस पर 1 टेबलस्पून तेल लगाकर 30 मिनट के लिए रख दें। दूसरे बाउल में 2 अंडे, 50 ग्राम मटन कीमा, 2 टेबलस्पून प्याज, 1 टूस्पून हरी मिर्च, 1 टीस्पून अदरक, 1 टेबलस्पून धनिया, 1 टेबलस्पून भूनी हुई मूंगफली, 2 टेबलस्पून ब्रेड क्रम्बस और 1 टीस्पून नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे समतल सतह पर रख कर बेलन की मदद से प्लेन बेल लें। अब इसके अंदर आयताकार शेप में मिक्चर डाल लें। इसके बाद इसे दोनों तरफ से फेल्ड करके हल्का सा दबाएं। इसकी बाद दूसरी तरफ से भी फोल्ड करके हल्का-सा दबा दें, ताकि यह खुल न जाए। एक पैन में तेल गर्म करके उसमें इस  पराठें को गोल्डन बाउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।आपका मुघलाई परांठा बन कर तैयार है। अब आप इसे चटनी के साथ सर्व करें।
roadiesbokaro.blogspot.com

Tuesday, 19 December 2017

ROADIES FOODIES PRESENT
Desi felling...
Desi taste of South Indian star dish....MASALA DOSA...with3 type of chutney, sambar& garlic with red chilli sauce.
DESI KACHORI DESI STYLE



Different place different teast teasty spicy kachori serving by different style.
Desi food walk in BOKARO street
Aaloo panner chop with spicy curry

Sunday, 10 December 2017

ROADIES FOODIES ON YOUTUBE
CLICK & SEE OUR VIDEOS.
2 Oldest smt.Indira Gandhi
50 paise coin & Sri.Rajive Gandhi 1 RUPESS coin.

Saturday, 9 December 2017

    INDIAN OLD 10 PAISE FERRETIC               STAINLESS STEEL COIN'S
 
only in our memories....
OLD INDIAN 2RUPESS NOTE'S
Tell ur memory with these notes ....
INDIAN OLD 1 RUPESS NOTE'S CURREENCY ........

Saturday, 2 December 2017

ROADIES FOODIES PRESENT A NEW STYLE OF FOODING...... COMING SOON IN BOKARO.

हांडी मटन बनाने का तरीका

 हांडी मटन बनाने का तरीक़ हांडी मटन सामग्री 500 ग्राम मटन  1चम्मच खड़ा मसाला 4कटे हुवे बारीक प्याज 2चम्मच लहसुन आदि पेस्ट 3हरी मिर्च बारीक क...